एनएसएस शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान चलाते स्वयंसेवक। विज्ञप्ति
राजौंद। धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को शहीद सिपाही मिठीया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाणा में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की, जबकि छात्राओं ने कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाया। कार्यक्रम अधिकारी दीपक राविश ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में समाज सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को कॅरिअर निर्माण में एनएसएस की भूमिका के बारे में भी बताया। प्रधानाचार्य जगबीर सिंह ने विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पटाखे न जलाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने अंदर की बुराइयों को दूर कर सकारात्मक सोच के साथ समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।
एनएसएस शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान चलाते स्वयंसेवक। विज्ञप्ति