फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दीवाली पर बसों में बढ़ी यात्रियों की भीड़, करनाल रूट पर बढ़ाई बसों की संख्या

विज्ञापन
बस अड्डा पर खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
कैथल। दीवाली पर्व पर बस स्टैंड पर पहले के मुकाबले यात्रियों की आवाजाही बढ़ी है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से कैथल डिपो की दैनिक आय में भी करीब एक लाख रुपये का इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों में जहां डिपो की आय लगभग 15 लाख रुपये रहती है, वहीं अब यह बढ़कर 16 लाख रुपये के आसपास पहुंच गई है। यात्रियों की मांग को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने करनाल रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई है।
विज्ञापन

करनाल रूट पर बढ़ाई बसों की संख्या
दीवाली के उपलक्ष्य में दूसरे राज्यों और शहरों में काम करने वाले लोग छुट्टी मिलते ही घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। इनमें यूपी, बिहार और दिल्ली सहित अन्य क्षेत्रों में रहने वाले लोग शामिल हैं। बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने के कारण करनाल रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। इस रूट पर यात्रियों की आवाजाही अधिक रहने के कारण रोडवेज प्रबंधन ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। इससे यात्रियों को बसों के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। त्योहार के दौरान खासकर उन लोगों को बसों की जरूरत अधिक रहती है, जो अपने घरों तक पहुंचने के लिए दूसरे शहरों से कैथल और आसपास के क्षेत्रों में आते हैं।

करीब 130 रूटों पर चल रहीं बसें
कैथल डिपो की ओर से करीब 130 रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। इन रूटों में आसपास के शहरों के साथ लंबी दूरी के रूट भी शामिल हैं। रोडवेज की ओर से उपलब्ध बसों के अनुसार यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए संचालन किया जा रहा है। हालांकि यात्रियों की बढ़ोतरी का दबाव सभी रूटों पर एक समान नहीं है। करनाल रूट पर विशेष रूप से बसों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में खास इजाफा नहीं
दीवाली के अवसर पर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की स्थिति रोडवेज बस स्टैंड से अलग है। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन में भी नाममात्र यात्री बढ़े हैं। रेलवे स्टेशन पर सामान्य दिनों की तरह ही यात्रियों की आवाजाही बनी हुई है। त्योहार के कारण ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ या यात्रियों का अधिक दबाव देखने को नहीं मिल रहा है।

परिवार के साथ दीवाली मनाने के लिए लौट रहे घर
बसों में सफर करने वाले यात्री राजेंद्र, रामनिवास, रणजीत व राजेश ने बताया कि दीवाली परिवार के साथ मनाने का त्योहार है। कामकाज के कारण दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों को घर आने का मौका त्योहार पर ही मिलता है। ऐसे में छुट्टी मिलते ही वे घर पहुंचने की कोशिश करते हैं। यात्रियों का कहना है कि परिवार के साथ दीवाली मनाने के अलावा घर पहुंचकर खरीदारी और त्योहार की अन्य तैयारियां भी करनी होती हैं। इसलिए वे समय रहते अपने घरों तक पहुंचना चाहते हैं।
दीवाली पर्व के लिए करनाल रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। डिपो की ओर से करीब 130 रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है।

विपुल कुमार, यातायात प्रबंधक, रोडवेज कैथल

वर्जन
ट्रेनों में पहले की तरह ही यात्रियों की आवाजाही हो रही है। यात्रियों की संख्या में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है। दिल्ली जाने वाली ट्रेन में भी नाममात्र यात्री बढ़े हैं।
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार शर्मा, स्टेशन इंचार्ज, कैथल

बस अड्डा पर खड़े यात्री। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें