फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: औसतन 400 हैप्पी कार्ड रोज किए जा रहे वितरित

Fri, 24 Jan 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) के तहत रोजाना करीब 400 हैप्पी कार्ड लोगों को वितरित किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत रोडवेज की बसों में हैप्पी कार्ड धारकों को एक हजार किलोमीटर की फ्री यात्रा दी जाती है।

गौरतलब है कि रोडवेज विभाग की ओर से अब तक एक लाख 58 हजार कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसमें से करीब एक लाख 47 हजार कार्ड वितरित भी किए जा चुके हैं जबकि अब तक जिले में दो लाख लाभार्थियों ने कार्ड के लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन


कैथल डिपो के महाप्रबंधक कमलजीत चहल ने बताया कि फिलहाल औसतन 400 कार्ड रोजाना वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने एक हजार किमी के बाद चार्ज किए जाने के सवाल पर कहा कि पुराने लाभार्थियों के कार्डों को अपडेट किया जाना है। उन्होंने बताया कि जिस तिथि से ये कार्ड एक्टिवेट हुए हैं। उसी तिथि से एक साल तक की वैलिडिटी मानी जाएगी। अभी तक रिचार्ज को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं। जैसे ही कोई आदेश आएंगे तो लाभार्थियों को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन


ओटीपी मिलने पर प्राप्त करें हैप्पी कार्ड

जिन लाभार्थियों को ओटीपी मिल गया है वे अपने हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। महाप्रबंधक कमलजीत ने बताया कि जिनके रजिस्ट्रड मोबाइल नंबर पर हैप्पी कार्ड मिलने के लिए ओटीपी का संदेश प्राप्त हो चुका है, वे मोबाइल साथ लाकर पूंडरी क्षेत्र के लाभार्थी बस स्टैंड पूंडरी और बाकी बस स्टैंड कैथल आकर कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें