फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ओमपाल बने जिला प्रधान और शिवचरण सचिव

Mon, 13 Oct 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कम्युनिटी सेंटर हुडा सेक्टर 19 में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का जिला स्तरीय 17वां त्रिवार्षिक सांगठनिक प्रतिनिधि सम्मेलन हुआ। इस मौके पर राज्य उपमहासचिव संदीप सांगवान की देखरेख में अगामी तीन वर्षों के लिए सर्वसम्मति से हुए जिला कमेटी के चुनाव में ओमपाल भाल जिला प्रधान और शिवचरण सचिव चुने गए।

रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला सचिव जयप्रकाश शास्त्री ने नई जिला कमेटी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पूर्व सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव जयप्रकाश शास्त्री ने किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार कर्मचारियों की मांगों को हल करने में गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने के बावजूद पिछले 11 सालों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की नीति नहीं बनाई गई, बल्कि पहले से बनी नीतियों को रद्द किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल करने से इन्कार किया गया और कई वर्षों से लगे पक्के और कच्चे कर्मचारियों को हटाने वाली नीतियां जारी रही। ऐसे हालात में कर्मचारियों की मांगों को उठाने के लिए इस तरह के सम्मेलन और संगठनात्मक कार्यक्रम जरूरी हैं। उन्होंने चेताया कि यदि जल्दी समाधान नहीं मिला, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद निवर्तमान जिला सचिव मास्टर रामपाल शर्मा और कैशियर रामकुमार शर्मा ने पिछले तीन वर्षों में किए गए आंदोलनों, उपलब्धियों तथा संगठन की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे बहस के बाद सदन द्वारा पारित किया गया।सम्मेलन में सीटू के जिला प्रधान कामरेड सत्यवान, जिला सचिव नरेश रोहड़ा, हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के जिला प्रधान अमृत लाल, जिला सचिव मास्टर रामफल मलिक, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रमेश हरित, किसान सभा के जिला प्रधान जसबीर सिंह, राज्य कमेटी सदस्य राजेंद्र सीनंद सहित अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने नव निर्वाचित जिला कमेटी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
नई जिला कार्यकारिणी के प्रमुख सदस्य
n
जिला प्रधान : ओमपाल भाल (पब्लिक हेल्थ)

n
जिला सचिव : शिवचरण (नगरपालिका)

n
कैशियर : मास्टर रामफल दयोहरा
n
वरिष्ठ उपप्रधान : छज्जू राम (चतुर्थ श्रेणी)

n
सहसचिव : कृष्ण गुलियाना (रोडवेज) व शीशराम (बिजली)

n
उपप्रधान : सावित्री देवी (हेमसा) व सियादत्त (वन मजदूर)

n
संगठन सचिव ः रमेश रुहल (पैक्स)
n
प्रेस सचिव : प्रदीप लोहान (हेल्थ)

n
ऑडिटर : जयप्रकाश टीक (फायर)

n
जिला कमेटी सदस्य : सन्नी देओल (पटवारी), ईशम सिंह (हुडा), खजान कौशिक (वन कर्मचारी), मोहित जांगड़ा (टूरिज्म)

n
आमंत्रित सदस्य (रिटायर्ड) : रमेश हरित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें