फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अस्पताल से पुराना सामान दो मकानों से नकदी चोरी

Wed, 05 Jun 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अलग-अलग मामलों में चोर एक अस्पताल से पुराना सामान व दो मकानों से गहने और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाडला की चिकित्सा अधिकारी सुमन ने सदर थाना में शिकायत दी कि स्वास्थ्य केंद्र के पीछे बने रिहायशी क्वार्टरों में संस्थान का खराब और पुराना सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन


29 मई को जब वे वहां से कूलर निकालने के लिए गए तो पाया कि पांच कूलरों की मोटरें, कंप्रेशर, 10 कुर्सियां, एक अलमारी और अन्य सामान चोरी हो चुका है। जांच अधिकारी तरसेम कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।

दूसरे मामले में गांव बिरथे बाहरी निवासी सतनाम सिंह ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि दो जून को वह एक शादी में गांव बीर बड़ालवा अपने परिवार के साथ गया था। इस दौरान चोर उनके घर में घुस गए। कमरे की खिड़की तोड़कर अलमारी से 30 हजार रुपये, नोटों की माला, अंगूठी और बालियां चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कक्हेड़ी निवासी शिवराज ने सीवन थाना में शिकायत दी कि वह तीन महीने से कैथल में रह रहा है। तीन जून को वह कक्हेड़ी गया तो उसे अपने घर का ताला टूटा हुआ मिला। अज्ञात आरोपी उसके घर से करीब चार तोले सोना और 20-25 तोले के आसपास चांदी और 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। उसे दो लाख 95 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।­
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें