फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अधिकारियों को करना पड़ा विरोध का सामना

Wed, 12 Jul 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को मंगलवार को उस समय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।,जब डीसी जगदीश शर्मा व एसपी अभिषेक जोरवाल घग्गर का काफिला रत्ताखेड़ा कड़ाम गांव से भूंसला की तरफ जा रहा था। जैसे ही काफिला भूंसला गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं कर रहा है। इस बात के बाद ग्रामीणों व अधिकारियों के बीच कुछ मिनटों तक बहस भी हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि अधोया रोड पर भी प्रशासन जाए और वहां के हालातों का भी जायजा ले। जद्दोजहद के बाद आखिर प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की बात मान ली और प्रशासन का पूरा काफिला भूंसला से अधोया रोड की ओर चल पड़ा।

इसी बीच पूर्व सरपंच हरदेव सिंह, गोपी, गुरप्रीत सिंह सिंह, लखविंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह, करनैल सिंह, गुरपिंद्र सिंह, सुखविंद्र सिंह, लाल सिंह व बलदेव सिंह डीसी को ज्ञापन देकर अधोया रोड पर पुलिया बनाने की मांग की, जिसे प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वीकार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें