फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लंबे रूटों पर रोडवेज बसें बंद

Wed, 12 Jul 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कमल बहल
विज्ञापन


कैथल। बारिश के कहर से मंगलवार को कैथल का अब पंजाब व चंडीगढ़ का संपर्क टूट चुका है। रोडवेज ने पंजाब व यूपी सहित हिमाचल और अन्य लंबे रूटों पर बस सेवा को बंद कर दिया है।

रोडवेज ने फिलहाल मंगलवार को कटरा, पटियाला, संगरूर, समाना व अंबाला व चंडीगढ़ की बसों को बंद कर दिया है। इन बसों को अंबाला व चंडीगढ़ में बाढ़ की स्थिति काबू होने तक नहीं चलाया जाएगा। अब बस के माध्यम से अंबाला, चंडीगढ़ व पंजाब के पटियाला जाने वाले यात्री अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन


हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे बंद

गौरतलब है कि इस समय अंबाला व पंचकूला में हुई तेज बारिश के बीच कैथल में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे भी मंगलवार से बंद है। इसके साथ ही कैथल-पटियाला हाईवे पर भी बाढ़ के खतरे के चलते किसी भी वाहन चालक को यहां से जाने नहीं दिया जा रहा है। घग्गर पर बने पुल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा पहरा है। इसके साथ ही ग्रामीण भी गांवों में पानी की स्थिति को लेकर नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ के कारण परिवहन सुविधा भी बेहाल हो चुकी है।
विज्ञापन


रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि कैथल से अंबाला, चंडीगढ़, पटियाला और अन्य कई लंबे रूटों पर बस सेवा बंद की गई है। जबतक स्थिति नियंत्रित नहीं होती है। तब तक इन रूटों पर बससेवा बहाल नहीं की जाएगी। उन्होंने कह कि यात्रियों से आग्रह है यात्रा करने से बचें। संवाद


ये बस सेवा है बंद
कैथल से अंबाला
कैथल से चंडीगढ़
कैथल से पटियाला
कैथल से कटरा
कैथल से संगरूर
कैथल से पातड़ा
कैथल से शामली
कैथल से सहारनपुर
कैथल से समाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें