फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे एकत्रित पानी की निकासी के मैकेनिज्म से अंजान हैं अधिकारी

विज्ञापन
Officials are unaware of the mechanism of drainage of water collected under railway underbridge - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक में डीसी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जब पूछा कि रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे की जाली को तो ठीक करवा दिया, इनमें भरने वाले पानी की निकासी की क्या व्यवस्था है तो अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन

इस पर डीसी ने अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना बनाकर पानी निकासी की नियमित व्यवस्था के निर्देश जारी किए। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि जिले में कहीं भी ऐसा प्वाइंट न हो, जहां आवश्यक उपायों के अभाव में हादसे में एक साथ कई जानें जाएं। इस तरह के हादसों को रोकने के लिए संबंधित अधिकारी तुरंत आवश्यक उपाय करें। साथ ही कहा कि जिले से जितने भी नेशनल हाईवे गुजर रहे हैं। उन पर आवश्यक उपाय, बोर्ड लगाने सहित अवैध कटों को लेकर हिसार, भिवानी व अंबाला के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को बुलाकर एक साथ बैठक की जाए। जिले में कहीं भी अवैध कट नजर नहीं आने चाहिए। साथ ही आवश्यक जगहों पर चिन्हित बोर्ड, जैबरा क्रासिंग, संकेत चिन्ह, स्पीड लिमिट बोर्ड तथा सड़क पर झुके वृक्षों की टहनियां की छंटनी करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिले में हादसों का कारण बनने वाले स्थानों की पहचान के लिए अच्छा कार्य करने पर डीसी ने पुलिस कर्मचारियों की सराहना भी की। एसआई कुलदीप कुमार व एसएचओ ट्रैफिक रमेश कुमार के कार्य की सराहना की गई। डीसी ने यह भी कहा कि जो कामर्शियल वाहन हैं, उनका प्रयोग यात्रियों को लाने व ले जाने के लिए न किया जाए। ओवरलोडिंग के चालान किए जाएं।
डीसी ने सभी विभागों की सड़क सुरक्षा की ऑडिट रिपोर्ट का रिव्यू करने के लिए सड़क सुरक्षा को लेकर नियुक्त अधिकारी को निर्देश जारी किए। साथ ही कहा कि इसमें आवश्यक खामियों को चिन्हित करते हुए उन खामियों को दूर किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में तितरम मोड़ पर बनें पुल के ऊपर स्ट्रीट लाइट लगवाने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने, इसी मार्ग पर कलायत में अवैध कटों को बंद करने, सेक्टर 20 व 21 के चौक पर हादसे से बचाव के लिए आवश्यक उपाय किए जाने, सड़कों के किनारे सड़क के लेवल से नीचे के बर्म पर मिट्टी भरने, सफेद पट्टी लगाए जाने, कैथल से चीका रोड को फोरलेन करवाए जाने के लिए आवश्यक चर्चा, घग्गर नदी पर बनें पुल के साइड की बर्म भरे जाने, सड़कों पर कटों पर आवश्यक संकेतक व साइन बोर्ड लगाए जाने, सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की पालना किए जाने जैसे मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश जारी किए। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के ज्वाइंट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर निर्मल नागर, एसडीएम दिलबाग सिंह, नवीन कुमार, विरेंद्र सिंह ढुल, आरटीए सत्यवान सिंह मान, सिविल सर्जन जयंत आहूजा, कार्यकारी अभियंता केएस पठानिया, सतपाल सिंह, ईओ कुलदीप सिंह के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें