फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसडीएम के साथ बालू गांव पहुंचे अधिकारी

Sat, 08 Jul 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। बालू गांव की बिढाण पट्टी में तालाब के पास दीवार का निर्माण करने और इसे ढहाने के मामले में दो पक्षों के बीच उपजे विवाद को शांत करने के लिए प्रशासन की कवायद निरंतर जारी है। इस क्रम में शुक्रवार को एसडीएम देवेंद्र शर्मा की अगुवाई में बीडीपीओ अशोक कुमार और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने गांव का दौरा किया। इस दौरान एसडीएम ने घटना से जुड़े पहलुओं को लेकर दोनों पक्षों से बातचीत की।
विज्ञापन

उप मंडल प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। रिकॉर्ड की जांच अनुसार जो स्थिति स्पष्ट होगी उसके अनुसार कार्रवाई होगी। उसके बाद संबंधित विषय पर अपनी-अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए ग्रामीणों के दोनों पक्ष भी उप मंडल लघु सचिवालय पहुंचे। एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रशासन गांव बालू के विवाद को निपटाने की कार्रवाई में लगा है। इसके लिए विभिन्न विभागों पर संबंधित विषय पर अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए गए हैं। इस बीच प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही मौका स्थल पर यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें