कैथल। धान खरीद में गड़बड़ी की आशंका के चलते प्रशासनिक टीमें राइस मिलों में भौतिक सत्यापन करने में जुटी हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
मंगलवार को भी टीमों ने मिलों में जाकर भौतिक सत्यापन किया। टीम में एसडीएम अजय सिंह और डीएफएससी की टीमें भी शामिल रही। बताया जा रहा है कि एक मिल में दो बार भौतिक सत्यापन किया, लेकिन बाद में अधिकारियों ने कुछ भी बताने में आनाकानी करते नजर आए।
कैथल में लगभग 20-25 मिलों में सत्यापन किया जा चुका है। बता दें कि साथ लगते जिलों करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर में गड़बड़ी सामने आने पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन किसानों के आरोप हैं कि कैथल में गड़बड़ को बचाने के लिए जांच के नाम का सहारा लिया जा रहा है। संवाद