राजौंद। गाव कोटड़ा में ग्राम सचिवालय के सीपीएलओ कार्यालय का ताला तोड़कर चोर सामान समेट ले गए। कार्यालय में कार्यरत सीपीएलओ दीपक शर्मा ने बताया कि वह 27 जनवरी शाम को ऑफिस बंद करके घर चले गए थे। जब वह सुबह ऑफिस आए तो उन्होंने देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और उसमें से कंप्यूटर, प्रिंटर, वाई-फाई ,सीपीयू, यूपीएस की चोरी हो चुकी थी। गांव के सरपंच और ग्राम सचिव को घटना की सूचना के साथ बीडीपीओ राजौंद की तरफ से थाना राजौद में शिकायत दी गई है। संवाद