फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन वांछित आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 29 Jan 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पीओ पकड़ो स्टाफ ने अलग-अलग मामलों में तीन वांछित आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि एएसआई राजकुमार की टीम ने गांव फरल निवासी अजय उर्फ गुंगा को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 25 जून 2022 को दुकान मालिक और उसके भतीजे पर डंडों व गंडासी से हमला करने का आरोप है। आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद भूमिगत हो गया। अदालत ने 6 जनवरी 2026 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। एचसी अनिल कुमार की टीम ने गांव बरटा निवासी जरनैल सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी को 22 जुलाई 2022 को 16 बोतल देसी शराब सहित काबू किया गया था। जमानत के बाद पेश न होने पर उसे 27 जनवरी 2026 को पीओ घोषित किया गया था। एएसआई महा सिंह ने वर्ष 2019 के चेक बाउंस केस में फतेहपुर निवासी बलविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें