निर्जला एकादशी पर फल काटते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कैथल में निर्दला एकादशी के अवसर पर बुधवार को कैथल नंदीशाला में अलग माहौल था। यहां दानी सज्जनों से ट्रालियां भरकर तरबूज, खरबूजे, खीरे व अन्य फल भेजे। जिन्हें काटने की सेवा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नंदीशाला में श्रद्धालुओं ने घंटों मेहनत करके तरबूज व अन्य फल काटे। इन्हें गायों को खिलाया गया।
एकादशी के अवसर पर विशेष उत्साह नजर आया
नंदीशाला के प्रधान पप्पू, सुरेश गुप्ता, शमशेर सिंह सहित अन्य ने कहा कि एकादशी पर नंदीशाला में गायों के लिए फलाहार का प्रसाद दिया जाता है। लोग इस अवसर पर दान करते हैं। हर रोज यहां सेवा के लिए सुबह शहर से लोग पहुंचते हैं। आज भी लोग पहुंचे और फलों को काटकर गायों को खिलाया। श्रद्धालुओं में एकादशी के अवसर पर विशेष उत्साह नजर आया।
लोग एकादशी के दिन सेवा के लिए पहुंचे
उन्होंने कई घंटों तक फल काटकर गायों को खिलाए। उन्होंने कहा कि यहां 2500 से अधिक गाय हैं। जिनके चारे के लिए दो शेड बन गए हैं। इस समय सूखे चारे की समस्या नहीं है। मौसम के चलते हरे चारे की जरूर किल्लत है। नगर परिषद सहित सरकार ने इस बार काफी मदद दी है। अब गायों को चारे का संकट कम है। फिर भी यहां लोगों के सहयोग की निरंतर आवश्यकता है। समाज सेवी मनोहर राठी ने कहा कि यह सेवा का कार्य है। इसे जितना करें उतना कम है। गाय की सेवा करने का फल अवश्य मिलता है। यहां लोग एकादशी के दिन सेवा के लिए पहुंचते हैं।