फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जांच को आईं 26 बसें सात में मिलीं खामियां

Mon, 22 Apr 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। छुट्टी के दिन रविवार को भी आरटीए कार्यालय में निजी स्कूल बसों की फिटनेस जांच हुई। आरटीए कार्यालय में 26 स्कूलों की बसें फिटनेस जांच करवाने के लिए पहुंची। इनमें से सात में कई प्रकार की खामियां मिलीं।

बसों में सीसीटीवी कैमरे काम न करने, बसों के टायर सही न होने, हॉर्न सही न होना, फर्स्ट एड बॉक्स न होने सहित अन्य खामियां पाई गई। इन सभी स्कूल बसों के चालकों को 28 अप्रैल तक खामियां को दुरुस्त करने
विज्ञापन


का समय दिया है। यदि इसके बाद भी दुरुस्त नहीं हुई तो नियमानुसार बसों पर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि जिले में लगभग 1500 के करीब स्कूल बसों की संख्या है। अब तक कैथल में लगभग 110 बसों की ही जांच की गई है। इनमें से 30 बसों में विभिन्न प्रकार की खामियां पाई गईं, जिन्हें दुरुस्त करने को कहा गया है।

अब आगामी सप्ताह 27 व 28 अप्रैल तक आरटीए ने सभी निजी स्कूल संचालकों को बसों की फिटनेस जांच करवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। अब देखना यह है कि इन दो दिनों में विभाग क्या 1500 स्कूल बसों की जांच कर पाएगा। सभी बसों की जांच हुई तो बसे सुरक्षित स्कूल आ जा सकेंगे। अभिभावकों को भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


27 व 28 अप्रैल को भी विभाग की ओर से सभी स्कूल संचालकों को बस जांच के लिए निर्देश दिए है। सभी बसों की जांच आरटीए कार्यालय परिसर की जाएगी। 28 अप्रैल को बसों में खामियां मिली तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -शीशपाल, सचिव आरटीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें