फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहर की 24 कॉलोनियों की आपत्तियां हुईं दूर

Sat, 18 Mar 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर की 24 अवैध कॉलोनियों में रहने वाले हजारों बाशिंदों के लिए खुशी की खबर है। इन कॉलोनियों के संबंध में लगाई गई विभाग मुख्यालय द्वारा सभी आपत्तियां दूर करते हुए नगर परिषद ने इनका प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। शेष कॉलोनियों के लिए भी आगामी 31 मार्च तक काम पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाउस की पिछली बैठक में 27 कॉलोनियों को नियमित करके प्रस्ताव भेजने को कहा गया था। नगर परिषद की ओर से इन सभी 27 कॉलोनियों की सूची विभाग मुख्यालय को भेज दी थी। विभाग मुख्यालय से कई आपत्तियां लगने के बाद इस सूची को वापस भेज दिया था। नक्शे सहित कई तरह की आपत्तियों को अब दूर करते हुए 27 में से 24 कॉलोनियां मापदंडों पर खरा उतरीं। जिनकी सूची अब फिर से मुख्यालय को भेज दी है।

इन कॉलोनियों में पंत नगर, अमृतसरिया डेरा, अर्जुन नगर एक्संटेशन एक, ओशोपुराम, डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन दो, ऑक्सफोर्ड स्कूल कालोनी, शुगर मिलन कॉलोनी एक से चार, भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन फेस तीन, भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन दो, जनकपुरी कॉलोनी एक्सटेंशन एक, जीवन राइस मिल के पीछे की कॉलोनी, सैनी कॉलोनी, देवबन वाली गामड़ी, हैरिटेज स्कूल के निकट कॉलोनी, रणधीर कॉलोनी फेस एक, देवीगढ़ कॉलोनी फेस एक व भगत सिंह
विज्ञापन


कॉलोनी एक्सटेंशन-पांच को नियमित करने का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। इओ कुलदीप मलिक ने बताया कि पूर्व में भेजी गई सूची में कुछ कॉलोनियों पर आपत्तियां दर्ज हुई थीं।

इनको दूर करते हुए 24 कॉलोनियों की सूची विभाग मुख्यालय को भेजी है। आगामी फैसला सरकार द्वारा लिया जाना है। शेष कालोनियों के लिए भी जल्द ही सारी औपचारिकताएं पूरी कर प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें