फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा सभी बीमारियों की जड़ है : डॉ. निधि

विज्ञापन
मोटापा को लेकर साधकों को जागरूक करते हुए डॉ. निधि बंसल। विज्ञ​प्ति - फोटो : विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद कारखानेदार व श्रमिक संगठन पदाधिकारी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
गुहला चीका। भारतीय योग संस्थान जिला इकाई चीका की ओर से तीन दिवसीय मोटापा रोग निवारण योग शिविर की शुरुआत की गई। हुड्डा काॅलोनी नंबर एक के श्री खाटू श्याम पार्क में लगाए गए योग शिविर के पहले दिन का शुभारंभ श्री खाटू श्याम परिवार के प्रधान व समाजसेवी रविंद्र बंसल ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 100 से ज्यादा महिला व पुरुष साधकों ने भाग लिया। सबसे पहले योग प्रशिक्षक दीपक सिंगला ने साधकों को सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास करवाया। महावीर शर्मा ने कमर चक्रासन का अभ्यास करवाया। मुकेश गर्ग ने साधकों को नितंबचक्रासन, पदचक्रासन व पवनमुक्तासन का अभ्यास करवाया और इनके लाभ बताए। जिला उप प्रधान प्रेम गर्ग ने साधकों को मंडूक आसन करवाया। योग प्रशिक्षक अमित महाजन ने साधकों को नौकासन व पवनमुक्तासन का अभ्यास करवाया। जिला प्रधान डॉ. विनोद गुप्ता ने प्राणायामों के माध्यम जिसमें गहरे लंबे श्वास, अग्निसार प्राणायाम व चंद्रभेदी प्राणायाम का अभ्यास करवाते हुए बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस योग शिविर में मोटापा से छुटकारा पाने संबंधी आसनों का अभ्यास करवाया जाएगा, ताकि मोटापे से पीड़ित व्यक्ति इन आसनों का नियमित रूप से अभ्यास कर इस बीमारी से छुटकारा पा सकें।

मोटापा को लेकर साधकों को जागरूक करते हुए डॉ. निधि बंसल। विज्ञप्ति- फोटो : विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद कारखानेदार व श्रमिक संगठन पदाधिकारी। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें