फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ आस्था और पर्यावरण का प्रतीक : गुरबख्श सीड़ा

विज्ञापन
जानकारी देते हुए पर्यावरण प्रहरी गुरबख्श सीड़ा।
विज्ञापन
गुहला-चीका। पिहोवा रोड चीका स्थित श्री भवानी मंदिर के परिसर में एक बरगद का पेड़ करीब 60 वर्ष पुराना है। गांव के 81 वर्षीय गुरबख्श सीड़ा बताते हैं कि बरगद का पेड़ भारतीय संस्कृति में आस्था और पर्यावरण का प्रतीक है। हिंदू धर्म में वट वृक्ष (बरगद) को साक्षात त्रिदेव (जड़ में ब्रह्मा, तने में विष्णु, शाखाओं में शिव) का वास माना जाता है। उन्होंने बताया कि बरगद के पेड़ सैकड़ों वर्षों तक जीवित रहते हैं और इनकी जटाएं लगातार नई जमीन में समाकर पेड़ को विस्तार देती हैं। उन्होंने बताया कि वट सावित्री और अन्य पवित्र व्रत/त्योहारों पर महिलाएं इस पेड़ की पूजा कर अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। उन्होंने कहा कि यह पेड़ हिंदू धर्म और ग्रामीण संस्कृति की गहरी आस्था से जुड़ा है। महिलाएं यहां आकर मन्नतें मांगती हैं और मंगल कामना के लिए सूत का धागा बांधती हैं।

जानकारी देते हुए पर्यावरण प्रहरी गुरबख्श सीड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें