राजौंद। क्षेत्र के गांव खुरडा, मंडवाल, नरवल, बीरबागडा और बिरथे बाहरी में इंडियन नेशनल लोकदल के जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से लोगों से संपर्क किया। यह अभियान चौधरी अभय सिंह चौटाला और रामपाल माजरा के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। सोनू वर्मा ने गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इनेलो हमेशा से किसान, मजदूर और पिछड़े वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी जनता की आवाज बनकर कार्य करती रहेगी। सोनू वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इनेलो की नीतियों का समर्थन करें और संगठन को मजबूत बनाएं।