फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 24 को मनाई जाएगी महर्षि कश्यप जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में 24 मई को राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस आयोजन में प्रदेशभर से सर्व कश्यप समाज के लोग भाग लेंगे। इसके लिए रविवार को कैथल बस स्टैंड स्थित कश्यप समाज कार्यालय में सर्व कश्यप समाज की विशेष बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. सतबीर कश्यप ने कहा कि राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह को भव्य रूप देने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज की एकता और सामाजिक भागीदारी का प्रतीक बनेगा। बैठक में वक्ताओं ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। प्रवक्ता खुशी राम कश्यप सैर, राजकुमार कश्यप, केहर ने बताया कि कैथल जिले सहित पूरे हरियाणा से समाज के लोग इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें