फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आइसोलेशन वार्ड में बेडों की संख्या की 10 से 20

Tue, 03 Jun 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश में बढ़ रहे कोराना संक्रमण पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में बेडों की संख्या 10 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है।

इसके साथ ही जिला नागरिक अस्पताल में फ्लू ओपीडी शुरू की गई है। इसमें खांसी, जुकाम व बुखार के संदिग्ध केसों की जांच हो रही है। दूसरी ओर अब तक लिए गए संदिग्ध के छह सैंपलों में से सभी के सैंपल नेगेटिव मिले हैं।
विज्ञापन


कोरोना से बचाव के लिए लोगों को मास्क लगाने बारे भी जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने सतर्कता बरतने के लिए चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पूरे जिला नागरिक अस्पताल में मास्क लगाने के भी लोगों को बताया जा रहा है, ताकि किसी व्यक्ति में लक्षण दिखाई दें तो वे आगे न फैले। जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों को भी इस बारे में सतर्क किया गया है।

नागरिक अस्पताल में बनाया गया आइसीयू ः विभाग ने सतर्कता बरतते हुए जिला नागरिक अस्पताल में आइसीयू तो बना दिया है, लेकिन यहां प्रबंध अधूरे हैं। हालांकि यहां पर विशेषज्ञ स्टाफ व चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। आक्सीजन सप्लाई तो जोड़ तो दिया गया है, लेकिन आक्सीजन प्लांट शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में आक्सीजन सिलेंडर से काम चलाना पड़ेगा।
विज्ञापन


अब तक इस तरह से मिले हैं कोरोना के केस

जिले में कोरोना की शुरुआत से अब तक विभाग की ओर से पांच लाख 51 हजार 146 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 15 हजार 496 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे जबकि 378 लोगों की कोरोना महामारी के कारण मौत की हो चुकी है। हालांकि राहत की बात यह है कि वर्तमान समय में कोरोना का कोई भी केस नहीं है। दूसरा यह भी है कि जिले में कोरोना महामारी से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत भी 97.5 रहा है। महानिदेशक कार्यालय की ओर से जारी की गई हिदायतों के तहत विदेश से आने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें