फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब नौवीं के बजाय छठी से वोकेशनल एजुकेशन

Tue, 11 Apr 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के चयनित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों, उच्च व माध्यमिक विद्यालयों में अब नौवीं की बजाय कक्षा छठी से वोकेशनल एजुकेशन शुरू होगी। विद्यार्थियों को औपचारिक के साथ-साथ रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। इसके माध्यम से विद्यार्थी कक्षा छठी से 12वीं तक पढ़ते हुए विभिन्न प्रकार के कौशल सीख सकेंगे। विभाग जल्द से जल्द इन निर्देशों को लागू करने के प्रयास में है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अभी तक वोकेशनल एजुकेशन कक्षा नौंवी से शुरू होती थी। ऐसे में उच्च कक्षाओं में होने के कारण विद्यार्थियों पर शिक्षा संबंधित दबाव अधिक रहता था। ऐसे में विभाग ने निर्णय लिया है कि कक्षा छठी से ही इसे शुरू किया जाए ताकि बच्चों को शिक्षा और वोकेशनल विषयों को पढ़ने और जानने का पर्याप्त समय मिल सके।

इस समय जिले में 78 स्कूलों में 12 हजार विद्यार्थियों को वोकेशनल शिक्षा दी जा रही है। इसके तहत विद्यार्थी मरीज देखभाल सहायक, ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र का प्रशिक्षण दिया जाता है। विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर विभिन्न स्कूलों में इसके लिए सीटें भी निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना संयोजक सुरेंद्र आर्य व सहायक परियोजना अधिकारी राजेश भारद्वाज ने बताया कि इस संबंध में उनके पास विभाग की ओर से निर्देश आए हैं। जल्द ही इसकी लिखित सूचना भी अधिकारियों के पास भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी सत्र से कक्षा छठी से वोकेशनल एजुकेशन शुरू करने का विभाग का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें