फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब बहेगी विकास की बयार

Fri, 18 Aug 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। प्रदेश सरकार ने हाल ही में राज्य की 131 कॉलोनियों को अवैध से वैध किया है। इसी कड़ी में जिले में भी 29 कॉलोनियों को वैध किया गया है। इसमें कैथल नगर परिषद की 20, कलायत की तीन और पूंडरी नगरपालिका की छह कॉलोनियां शामिल हैं। लोगों का मानना है कि सरकार की घोषणा के बाद अब उनके इलाके में विकास की बयार बहेगी।
विज्ञापन


इन अवैध कॉलोनियों को वैध करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला में ऑनलाइन माध्यम से यहां रहने वाले लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम को यहां पर अवैध से वैध हुई कॉलोनियों के लोगों ने देखा। कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के लिए शहर में सात जगहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी।

अब लोगों ने उम्मीद जताई है कि सितंबर के अंत तक इन कॉलोनियों में सुविधाएं मिल सकती हैं। नगर परिषद के अधिकारियों की तरफ से कार्य शुरू कर दिया है। पहले यहां पर कच्ची गलियां और सड़कें पक्की होंगी। इसके साथ ही सीवरेज और बिजली कनेक्शन लेने में लोगों को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला पालिका आयुक्त कुलधीर सिंह, नगर परिषद कैथल के कार्यकारी अध्यक्ष सुशील कुमार और एमई सुमित गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहे। उधर, जिला पालिका आयुक्त कुलधीर सिंह ने बताया कि शहर के कई कॉलोनियों के वर्षों पुरानी मांग कॉलोनियों को अवैध से वैध करने की थी। अब सरकार ने इन लोगों की मांग को पूरा करते हुए कॉलोनियों को वैध किया है।

अब नगर निकाय विभाग की तरफ से सभी सुविधाएं मुहैया करवा दी जाएंगी। इसके लिए विभाग की तरफ से योजना बना ली गई हैं। इस पर कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इस

मौके पर जेई संदीप, देव और आशीष आदि मौजूद रहे।
ये कॉलोनियां हुई हैं वैध
कैथल नगर परिषद की ये हैं कॉलोनियां-
1. पंथ नगर
2. अमृतसरिया डेरा
3. शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-2
4. रणधीर कॉलोनी फेस-1
5. डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन-1
6. शहीद भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन
7. अर्जुन नगर एक्सटेंशन- 1
8. ऑक्सफोर्ड स्कूल कॉलोनी
9. शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-3
10. शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस-2
11. जनकपुरी एक्सटेंशन-1
12. जनकपुरी एक्सटेंशन-3
13. जीवन राइस मिल के पीछे वाली कॉलोनी 14.हेरिटेज स्कूल के पास
15. मायापुरी कॉलोनी एक्सटेंशन
16. ओशो पुरम विस्तार
17. सच कैंटीन के पीछे वाली कॉलोनी
18. ओशो पुरम
19. राधा स्वामी सत्संग भवन- 2 कॉलोनी के पास
20. कपिल नगर कॉलोनी
नगर पालिका कलायत
21. मॉडल टाउन कॉलोनी
22. सीता एक्सटेंशन
23. ऋषि नगर
नगर पालिका पूंडरी
24. बेनाम कॉलोनी ड्राइंग नंबर डीटीपी
25. आदर्श नगर कॉलोनी
26. पाई रोड कॉलोनी
27. गुरुद्वारा कॉलोनी
28. चीमा जस्सी कॉलोनी
29. 11 रुद्री मंदिर कॉलोनी

चंडीगढ़ में आयोजित हुए कार्यक्रम के प्रसारण के लिए लगाई गई थी एलईडी
सितंबर के अंत तक इन कॉलोनियों में लोगों को मिल सकती है सुविधाएं
जिले में कैथल की 20, कलायत की तीन और पूंडरी की तीन कॉलोनियों हुई हैं वैध
फोटो नंबर-40
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। प्रदेश सरकार ने हाल ही में राज्य की 131 कॉलोनियों को अवैध से वैध किया है। इसी कड़ी में जिले में भी 29 कॉलोनियों को वैध किया गया है। इसमें कैथल नगर परिषद की 20, कलायत की तीन और पूंडरी नगरपालिका की छह कॉलोनियां शामिल हैं। इन कॉलोनियों को वैध करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला में ऑनलाइन माध्यम से यहां रहने वाले लोगों को संबोधित किया। इसी कार्यक्रम को अवैध से वैध हुई कॉलोनियों के लोगों ने देखा। कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के लिए शहर में सात जगहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। अब उम्मीद है कि सितंबर के अंत तक इन कॉलोनियों में लोगों को सभी सुविधाएं मिल सकती हैं। इसके लिए नगर परिषद के अधिकारियों की तरफ से कार्य शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि कॉलोनियों के वैध होने के बाद यहां पर कच्ची गलियां और सड़कें पक्की होंगी। इसके साथ ही सीवरेज और बिजली कनेक्शन लेने में लोगों को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। इस कार्यक्रम में जिला पालिका आयुक्त कुलधीर सिंह, नगर परिषद कैथल के कार्यकारी अध्यक्ष सुशील कुमार और एमई सुमित गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहे।
जिला पालिका आयुक्त कुलधीर सिंह ने बताया कि शहर के कई कॉलोनियों के वर्षों पुरानी मांग कॉलोनियों को अवैध से वैध करने की थी। अब सरकार ने इन लोगों की मांग को पूरा करते हुए कॉलोनियों को वैध किया है। इसके बाद यहां पर नगर निकाय विभाग की तरफ से सभी सुविधाएं मुहैया करवा दी जाएंगी। इसके लिए विभाग की तरफ से योजना बना ली गई हैं। इस पर कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर जेई संदीप, देव और आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये कॉलोनियां हुई हैं वैध
कैथल नगर परिषद की ये हैं कॉलोनियां-
1. पंथ नगर
2. अमृतसरिया डेरा
3. शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-2
4. रणधीर कॉलोनी फेस-1
5. डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन-1
6. शहीद भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन
7. अर्जुन नगर एक्सटेंशन- 1
8. ऑक्सफोर्ड स्कूल कॉलोनी
9. शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-3
10. शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस-2
11. जनकपुरी एक्सटेंशन-1
12. जनकपुरी एक्सटेंशन-3
13. जीवन राइस मिल के पीछे वाली कॉलोनी 14.हेरिटेज स्कूल के पास
15. मायापुरी कॉलोनी एक्सटेंशन
16. ओशो पुरम विस्तार
17. सच कैंटीन के पीछे वाली कॉलोनी
18. ओशो पुरम
19. राधा स्वामी सत्संग भवन- 2 कॉलोनी के पास
20. कपिल नगर कॉलोनी
नगर पालिका कलायत
21. मॉडल टाउन कॉलोनी
22. सीता एक्सटेंशन
23. ऋषि नगर
नगर पालिका पूंडरी
24. बेनाम कॉलोनी ड्राइंग नंबर डीटीपी
25. आदर्श नगर कॉलोनी
26. पाई रोड कॉलोनी
27. गुरुद्वारा कॉलोनी
28. चीमा जस्सी कॉलोनी
29. 11 रुद्री मंदिर कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें