संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। धनौरी गांव में अब 23 करोड़ के बजट से ग्रामीणों को भाखड़ा का पानी पीने को मिलेगा। जन स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को स्वच्छ जल मुहैया करवाने के लिए प्रारूप तैयार किया है।
इसके तहत गांव में भाखड़ा का पानी लाने के लिए करीब आठ किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई जाएगी। जबकि घर-घर मांग अनुरूप साफ पानी पहुंचाने के लिए गांव में 23 किलोमीटर लंबी पाइप लाइनों का जाल बिछेगा। जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ गोपाल वैद ने बताया कि ग्रामीणों को लंबे समय से सुदृढ़ पेयजल व्यवस्था की दरकार रही है। अब तक इस गांव के लोग बोरवेल के जरिए अपनी प्यास बुझाते रहे हैं। सरकार ने गांव धनौरी में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य योजना तैयार करने के निर्देश विभाग को दिए हैं। विभाग का लक्ष्य इस कार्य को जल्द पूरा करने का है।