फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हॉकी, बॉस्केटबाॅल व भारतोलन के ट्रॉयल में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए शुक्रवार से चार दिवसीय ट्रायल शुरू हो गए है। इस ट्रायल में जिलेभर से सैंकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला खेल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया की खेल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2024 ओपन कैटेगरी पुरुष और महिला का आयोजन शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले जिला स्तरीय खेल ट्रॉयल शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को पहले दिन हॉकी, बॉस्केटबॉल व भारोत्तोलन खेलों के ट्रॉयल हुए। हॉकी के ट्रॉयल, हॉकी हाबड़ी अकादमी में सुबह सात बजे आरभं हुए जिसमें हॉकी में 50 लड़कियों और 120 लड़कों ने भाग लिया। प्रशिक्षक सुरेंद्र प्रताप की देख रेख ट्रॉयल करवाए गए।

बॉस्केटबॉल के ट्रॉयल चौ. छोटूराम इंडोर स्टेडियम सेक्टर-21 में सांयकाल चार बजे आरभं हुए जिसमें 35 लड़कों के ट्रॉयल हुए। यह प्रशिक्षक सलेश सिरोही की देख रेख में बॉस्केटबाल के ट्रॉयल हुए।
विज्ञापन


वहीं भारोत्तोलन के ट्रॉयल डीएवी कॉलेज चीका में सांयकाल चार बजे हुए जिसमें अनेकों प्रतिभागी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षक सतनाम सिंह की देख रेख में बॉस्केटबाल के ट्रॉयल हुए।

शनिवार को तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉस्केटबाल, साइकिलिंग, फुटबॉल, जिमनास्टिक, कबड्डी, तैराकी, वालीवॉल व हैंडवाल खेलों के ट्रॉयल होंगे। डीएवी कॉलेज चीका में सुबह सात बजे आर्चरी, शाम चार बजे एथलेटिक व सात जून को शाम चार बजे भारोत्तोलन खेलों का आयोजन किया जाएगा। आरकेएसडी कॉलेज कैथल में 10 जून को सुबह नौ बजे बॉक्सिंग का ट्रायल होगा। पबनावा में शाम चार बजे साइकलिंग, इंडोर स्टेडियम पूंडरी में आठ जून को सुबह सात बजे और सायं पांच फुटबॉल और आठ जून को दोपहर बाद तीन बजे वॉलीबॉल का ट्रायल होगा।
विज्ञापन


गुरुकुल तक्षशिला रसीना में आठ को दोपहर बाद 3 बजे जिम्नास्टिक, हॉकी अकेडमी हॉबड़ी में 7 जून को सुबह 7 बजे हॉकी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ में 8 जून को सायं 4 बजे कबड्डी का ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें