फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब पूर्व सैनिकों के घर तक दवाइयां पहुंचएगा डाक विभाग

Sat, 22 Nov 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
22केएलटी2: इस स्कीम के तहत पहला पैकेट लेते तरुण भट्ट व स्टाफ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। कैथल डाक मंडल ने शनिवार से इसीएचएस के अंतर्गत उपलब्ध न होने वाली दवाइयों की घर-घर डिलीवरी सेवा के लिए डाकघर में दवाइयों की बुकिंग का कार्य औपचारिक रूप से आरंभ किया। भारत सरकार के संचार मंत्रालय, डाक विभाग और इसीएचएस के बीच हुए सहयोग के तहत ये सुविधा पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को समय पर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर संजय सोनी ने कहा कि डाक सेवा जन सेवा यही डाक विभाग का उद्देश्य है। इसी भावना के साथ हम पूर्व सैनिकों की सेवा के लिए यह नई सुविधा आरंभ कर रहे हैं। मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव तरुण भट्ट ने कहा कि यह एक मानवीय पहल है। डाक विभाग सुनिश्चित करेगा कि दवाइयां सुरक्षित, सुव्यवस्थित और समयबद्ध रूप से लाभार्थियों तक पहुंचें। उन्होंने बताया की नई व्यवस्था के तहत आवश्यक दवाइयां सीएससी-वीएलई से पैक की जाएंगी। डाक विभाग द्वारा बुकिंग एवं प्रसारण किया जाएगा और दवाइयों की शीघ्र एवं सुरक्षित डिलीवरी लाभार्थियों के घर तक की जाएगी। डाक विभाग कैथल ने सभी कर्मचारियों से इस महत्वपूर्ण परियोजना को सर्वोच्च प्राथमिकता एवं सेवा भावना के साथ सफल बनाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

22केएलटी2: इस स्कीम के तहत पहला पैकेट लेते तरुण भट्ट व स्टाफ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें