फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब 152-डी बस स्टॉप पर रुकेगी बस

Sat, 10 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जांबा गांव व आसपास के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। कैथल से दिल्ली जाने वाले प्रमुख बस रूट पर स्थित 152-डी बस स्टॉप पर अब बसों का नियमित ठहराव होगा। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां बस क्यू शेल्टर का निर्माण भी किया जाएगा। लंबे समय से इस बस स्टॉप पर बसें न रुकने के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इस संबंध में विधायक सतपाल जांबा ने बताया कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बस क्यू शेल्टर के निर्माण से यात्रियों को धूप, बारिश और ठंड से राहत मिलेगी तथा बस के इंतजार के दौरान उन्हें सुरक्षित व सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और इसी दिशा में यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि अब तक बस न रुकने के कारण उन्हें कई किलोमीटर दूर दूसरे बस स्टॉप तक जाना पड़ता था। इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और विद्यार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मजबूरी में कई बार निजी वाहनों या ऑटो का सहारा लेना पड़ता था, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता था। समय पर बस न मिलने से नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को भी देरी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


अब 152-डी बस स्टॉप पर बस के नियमित ठहराव से जांबा गांव सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। दिल्ली व अन्य स्थानों की यात्रा अधिक आसान और सुगम हो सकेगी। ग्रामीणों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए विधायक सतपाल जांबा का आभार जताया और उम्मीद व्यक्त की कि जल्द ही बस क्यू शेल्टर का निर्माण कार्य पूरा कर यात्रियों को पूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें