फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इब छोरियां के होण पे भी थाली बाज्जैगी...

Wed, 28 Jan 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कसान/कलायत। गणतंत्र दिवस पर कलायत उपमंडल के गांव कैलरम स्थित शहीद सिपाही रामचंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव की सरपंच सीता देवी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुईं। डेरा बाबा ठंडुनाथ के महंत बाबा बालक नाथ उपस्थित रहे। विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। छात्रा काजल ने इब छोरियां के होण पे भी थाली बाज्जैगी गीत पर शानदार लोक नृत्य प्रस्तुत कर बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ का सशक्त संदेश दिया।
विज्ञापन


इसके पश्चात विद्यालय में इंग्लिश पीजीटी पद पर कार्यरत अध्यापिका प्रवीण लता ने गांव की महिलाओं और छात्राओं से हाथ उठवाकर यह शपथ दिलवाई कि गांव में जब भी किसी बेटी का जन्म होगा, उसके स्वागत में थाली अवश्य बजाई जाएगी। छात्रों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहादत पर आधारित नाट्य रूपांतरण पेश किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें