कैथल। कोरोना संक्रमण का मंगलवार को एक नया मामला आया है। अब जिले में कोरोना संक्रमण के चार सक्रिय केस हैं। जिनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने कहा कि आमजन कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार की कोविड-19 की हिदायतों का निरंतर पालन करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में 15 हजार 213 में से 14 हजार 832 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.5 प्रतिशत, पॉजिटिव रेट 2.87 प्रतिशत है। संवाद