फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोपी फिरोजपुर निवासी प्रदीप को काबू कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 27 मार्च 2022 को प्रदीप के साथ हुई थी। उसके परिवारजनों ने उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन उसके ससुराल वाले उस दहेज से खुश नहीं थे। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ महिला थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के पति खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

छेड़खानी करने का आरोपी काबू
कैथल। नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने के आरोप में 65 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 अक्तूबर को नाबालिग लड़की की मां ने महिला थाना में शिकायत दी थी कि उसकी बेटी घर के साथ लगती गली में खेल रही थी। उसके गांव का ही महेंद्र उसकी बच्ची को गलत नीयत से अपने साथ ले गया तथा उसके साथ गलत करने की कोशिश की। आरोपी के विरुद्ध महिला थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया। संवाद
ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड से नकदी हड़पने वाला आरोपी काबू
कैथल। ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड से नकदी हड़पने का आरोपी उत्तम नगर न्यू दिल्ली निवासी मोहन को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस पीआरओ प्रदीप नैन ने बताया कि नानकपुरी कॉलोनी कैथल निवासी प्रदीप कुमार ने शिकायत दी थी कि उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से आठ अगस्त को सात बार ट्रांजेक्शन करते हुए अज्ञात व्यक्ति ने 71,085 रुपये धोखाधड़ी से निकाल कर ले गए। इस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया था। मामले में पहले भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार जा चुका है। इनमें से आरोपी मनीष से पूछताछ के साथ साथ 4500 रुपये बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

मोहना टोल पर मारपीट करने वाले पांच आरोपी काबू
कैथल। मोहना गांव क्षेत्र में स्थित नेशनल हाईवे 152डी टोल प्लाजा पर गाड़ी रुकवा कर मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है।
पुलिस पीआरओ प्रदीप ने बताया कि पूंडरी निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 25 अक्तूबर को वह अपने तीन दोस्तों के साथ रात को चंडीगढ़ से अपनी गाड़ी आरटिका में आ रहे थे। जब वे 26 अक्तूबर की सुबह लगभग 12: 50 बजे नेशनल हाइवे टोल प्लाजा मोहना पहुंचे तो पांच अज्ञात लड़के वहां हुड़दंग बाजी कर रहे थे। एक लड़के के हाथ में गडांसी थी। सभी लड़कों ने उसकी गाड़ी को रुकवा लिया। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने गाड़ी का शीशा खोल कर उनसे बातचीत करनी चाही तो उन लड़कों ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। जब घबराकर गाड़ी ले कर जाने लगे तो उनमें से एक लड़के ने गाड़ी की छत पर गंडासी से हमला कर दिया। यह थाना पूंडरी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि इस मामले पूंडरी निवासी अमन, विनोद, शीशपाल व फतेहपुर निवासी सागर व साहिल उर्फ कोकलू को काबू कर लिया है। पुलिस ने व्यापक पूछताछ दौरान वारदात में प्रयोग गंडासी पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें