फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब बारिश के साथ ठंडी हवाओं का पूर्वानुमान

Sat, 24 Aug 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शुक्रवार अल सुबह एक बार फिर से मौसम ने करवट ली और बारिश हुई। इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। उधर, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश से ठंडी हवाओं की संभावना जताई है।

शुक्रवार को बारिश के बाद सुबह से लेकर शाम तक पूरा दिन आसमान में बादल भी छाए रहे। हालांकि बादल छाने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से बेहाल भी होना था। इसके साथ ही लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। ठंडी हवा के चलने से कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि इन दिनों खेतों में धान की फसल लहला रही है। ऐसे बारिश होने फसल को खूब फायदा होगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी अगले दो दिन तक तेज बारिश का अनुमान है। वहीं, दूसरी तरफ धान की फसल में भी पानी की कमी कुछ दूर हुई है। बारिश से किसानों को बहुत लाभ हुआ है। पिछले कई दिनों से बहुत से किसानों ने बिजली न मिलने से परेशान हो रही थी।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि अगले तीन दिनों तक ठंडी हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। इससे लोगों को इस समय उमस गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश से धान की अच्छी पैदावार होगी। कुछ जगहों पर आने जाने के रास्ते में पानी भरा होने के कारण लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें