फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब डिपो में शामिल होंगी आठ पुरानी बसें

Fri, 05 May 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दिल्ली में बीएस तीन बसों का संचालन बंद होने का कैथल के लोगों को लाभ मिलेगा। जो बसें वहां प्रतिबंधित की हैं, उनमें से आठ बसें कैथल रोडवेज डिपो भेजी जा रही हैं। जल्द ही ये बसें कैथल के विभिन्न रूटों पर दौड़ती नजर आएंगी।
विज्ञापन


विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार ने बीएस तीन तकनीक की बसों का संचालन बंद कर दिया है। इस कारण हरियाणा से भी बीएस तीन बसें दिल्ली में जाना बंद कर दी हैं। कैथल में बीएस 3 तकनीक की कोई बस नहीं है। वहां प्रतिबंधित बसों में से आठ बसें कैथल डिपो को अलॉट की हैं, जो शुक्रवार तक कैथल पहुंच जाएंगी। इसके अलावा टाटा कंपनी की बीएस 6 तकनीक की 20 नई बसें भी बेड़े में शामिल होंगी।

आठ बसों के साथ बसों की संख्या होगी 160

दिल्ली डिपो की इन आठ बसों के साथ ही कैथल रोडवेज बेड़े में बसों की संख्या बढ़कर 160 होगी। दिल्ली से आने वाली आठ बसों को स्थानीय रूटों पर चलाया जाएगा। इससे जिले में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए बस सुविधा में इजाफा होगा। रोडवेज के ड्यूटी प्रभारी निरंजन सिंह तंवर ने बताया कि दिल्ली सरकार ने बीएस 3 तकनीक की बसों के संचालन पर रोक लगा दी है। वहां प्रतिबंधित आठ बसें शुक्रवार तक कैथल आ जाएंगी। जिन्हें विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। इसके बाद कैथल में बसों की संख्या 160 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें