फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कृष्ण गो संरक्षण धाम में शेड निर्माण पर रोक लगाने का विरोध

Fri, 05 May 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नई अनाज मंडी के निकट श्री कृष्ण गो संरक्षण धाम गोशाला में नगर परिषद की तरफ से शेड पर रोक व गोशाला शिफ्ट किए जाने के विरोध में वीरवार को गोशाला संचालकों की बैठक बुलाई। इसमें कैथल सहित ढांड, चीका, सीवन, कलायत, बात्ता और पूंडरी से गोशाला संचालक पहुंचे। उन्होंने गोवंश की देखरेख करने में संचालकों के समक्ष आ रही समस्या पर विचार किया।
विज्ञापन


गोशाला संघ सदस्यों ने कहा कि वैसे तो सरकार गोवंश का संरक्षण करने के लिए सभी लोगों को आग्रह करती है परंतु यहां पर उल्टा हो रहा है। नगर परिषद के अधिकारी ही उन्हें गोमाता की सेवा से रोक रहे हैं।

बैठक में निर्णय लिया कि एक माह में शेड निर्माण की मंजूरी नहीं मिली तो समिति अनाज मंडी के निकट की गोशाला की चाबी डीसी को सौंप देगी। बैठक में हरियाणा गोसेवा संघ के संयोजक कुलदीप खर्ब, गोवंश गोशाला सेवा संघ से स्वामी सूर्य प्रकाश विशेष रूप से पहुंचे।
विज्ञापन


स्वामी सूर्य प्रकाश ने कहा कि नई अनाज मंडी में सात से आठ साल से यह गोशाला चल रही है, लेकिन पिछले दो से तीन महीने में ऐसा क्या हुआ कि जगह छीनने की बात की जा रही है। गोशाला सहयोग से चल रही है। इसमें कुछ सहयोग सेवक करते तो हैं तो कुछ शहर के लोग। प्रशासन सहयोग करने के स्थान पर परेशान कर रहा है।

हरियाणा गोसेवा संघ के संयोजक कुलदीप खर्ब ने कहा कि किसी भी पशु की जिम्मेदारी नगर परिषद की होती है। नई अनाज मंडी में चल रही गोशाला जिले की सबसे बड़ी गोशाला है। यहां पर साढ़े तीन हजार से अधिक गोवंश है। यहां के सेवक नगर परिषद का कार्य कर रहे हैं। अपनी सेवा तन मन धन के साथ कर रहे हैं। फिर भी प्रशासन परेशान कर रहे हैं। इस मौके पर श्री कृष्ण गो संरक्षण धाम के प्रधान रामफल खुरानियां, जिला प्रधान योगेश, उप प्रधान आनंद शर्मा, रामदास गुगलानी, बाबा निहाल गिरी गोशाला से महंत तोता गिरी, राजस्वरूप पानू, सीता राम, दाता राम, सुरेंद्र, रामकिशन, आनंद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें