फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब चीका से दिल्ली के लिए भी एसी बस सेवा

Thu, 07 Aug 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चंडीगढ़ और गुरुग्राम के बाद अब कैथल डिपो ने दिल्ली और जींद के लिए भी एसी बस सेवा शुरू कर दी है। खास बात यह है कि अब चीका से भी सीधे दिल्ली जाने की सुविधा उपलब्ध हो गई है। कैथल डिपो की ओर से हाल ही में शामिल की गईं 10 नई एसी बसों को बीमा प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न रूटों पर दौड़ाया जा रहा है।

कैथल से दिल्ली का किराया 310 रुपये, जींद के लिए 110 रुपये और चीका से दिल्ली का किराया 370 रुपये निर्धारित किया गया है।

चीका से दिल्ली जाने वाली एसी बस को गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर और ब्लॉक समिति गुहला के अध्यक्ष जगतार माजरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस का नियमित टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लंबे समय से चीका वासियों की मांग थी कि यहां से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाए। अब इस सेवा से चीका, सीवन और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


यातायात प्रबंधक विरेंद्र पाल स्वामी ने बताया कि चीका से दिल्ली के लिए शुरू की गई एसी बस सेवा से स्थानीय लोगों को अब कैथल तक आने की आवश्यकता नहीं रहेगी।





डिपो के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ने से रूटों पर यात्रियों को लगातार नई सुविधाएं दी जा रही हैं।

चीका से दिल्ली (वाया कैथल)

सुबह 7:35
चीका से प्रस्थान

सुबह 8:50
कैथल

सुबह 9:50
करनाल

सुबह 11:00
पानीपत

दोपहर 12:40
दिल्ली (कश्मीरी गेट)

वापसी (दिल्ली से चीका)

दोपहर 1:00
दिल्ली से प्रस्थान

दोपहर 2:45
पानीपत

शाम 4:00
करनाल

शाम 5:15
कैथल

शाम 7:00
चीका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें