फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गेहूं उठान में ढिलाई पर पांच ट्रांसपोर्टरों को दिया नाेटिस

Sat, 18 Apr 2026 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
बादल उमड़ने के बाद तिरपाल से ढ़की फसल। संवाद
विज्ञापन
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं का सीजन पीक पर है, लेकिन उठान की सुस्त प्रक्रिया प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गई है। मंडियों में गेहूं के कट्टे अटने और उठान समय पर न होने के कारण व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन

इस लापरवाही पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएफएससी विभाग ने कार्य में ढिलाई बरतने वाले 5 ट्रांसपोर्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें शहर और चीका के ठेकेदार शामिल हैं। जिले के 42 मंडी-केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है। मंडियों में गेहूं के ढेर लगे हैं, लेकिन उन्हें गोदामों तक पहुँचाने के लिए गाड़ियां जरूरत के हिसाब से बहुत कम पड़ रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें