फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिटी स्क्वायर का निर्माण कार्य पूरा न होने पर एजेंसी को भेजा जाएगा नोटिस

Mon, 17 Apr 2023 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के ड्रीम प्रोजेक्ट सिटी स्क्वायर का निर्माण कार्य पूरा न होने पर अब संबंधित एजेंसी को नोटिस भेजा जाएगा। बता दें कि करीब दस दिन पहले ही कैथल में आयोजित हुई शहरी स्थानीय निकास मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के आदेशों पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किए जाने के निर्देश मिले थे। इसके लिए नगर परिषद के अधिकारियों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले इसी एजेंसी के दो बार पहले नोटिस भेजा जा चुका है। वहीं, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के लिए नप के अधिकारी कानूनी सलाह ले रहे हैं। जिससे इस प्रक्रिया के समय उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन

शहर के ड्रीम प्रोजेक्ट का निर्माण वर्ष 2018 में दोबारा से शुरू हुआ था। इसके बाद एक वर्ष तक तो कार्य चला, लेकिन बाद में यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। इसके बाद पिछले साल दिसंबर माह में कार्य शुरू हुआ था, लेकिन जनवरी माह में एजेंसी का संचालक करनाल में भ्रष्टाचार के एक मामले में जेल में जाने के बाद फिर से कार्य रुक गया। अब साढ़े तीन माह से काम बंद पड़ा है। इस प्रोजेक्ट पर पहले 38 करोड़ रुपये खर्च होना था, लेकिन पिछले साल इसका बजट बढ़ाकर 54 करोड़ रुपये कर दिया था। बावजूद इसके कार्य निरंतर नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें