फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सहायक और हाजिरी रजिस्टर क्लर्क को नोटिस

Fri, 14 Aug 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीकैथल। उपायुक्त अपराजिता ने वीरवार को जिला खजाना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान हाजिरी रजिस्टर में अनियमितता और रिकॉर्ड व्यवस्थित नहीं मिलने पर उन्होंने जिला खजाना कार्यालय का कार्यभार देख रहे सहायक और हाजिरी रजिस्टर का काम संभालने वाले क्लर्क को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने सबसे पहले स्टोर रूम का निरीक्षण किया और रिकॉर्ड को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने क्लर्क रूम का दौरा कर हाजिरी रजिस्टर की जांच की। रजिस्टर में छुट्टी का आवेदन होने के बावजूद संबंधित कर्मचारी की उपस्थिति दर्ज किए जाने में लापरवाही सामने आई। इस पर डीसी ने कार्यालय का कार्यभार संभाल रहे सहायक और हाजिरी रजिस्टर का कार्य देखने वाले क्लर्क को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इसके बाद डीसी ने खजाना अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया और सुरक्षित कक्ष का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने तथा अनावश्यक दस्तावेजों को नियमानुसार हटाने के निर्देश दिए। साथ ही स्टांप वितरण, डाक टिकटों की बिक्री सहित कोषाधिकारी कार्यालय के विभिन्न कार्यों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुराने रिकॉर्ड को नियमानुसार हटाने के निर्देश : डीसी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय में व्यवस्था बनाए रखने तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खजाना कार्यालय के बाहर स्थित शौचालय को भी स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय को स्वच्छ और व्यवस्थित रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालयों में अनावश्यक सामान जमा न होने दें। पुराने रिकॉर्ड को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार हटाया जाए और आवश्यक रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें