संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। सरकार की विकास योजनाओंं के प्रति लापरवाही का परिचय देने वाली निर्माण एजेंसियों के खिलाफ कलायत नगर पालिका प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। नगर पालिका अभियंता अशोक कुमार ने कार्यभार संभालते ही श्री खाटू श्याम भव्य मंदिर के पास गली निर्माण मेंं विलंब करने और जगदेव धर्मशाला सभागार निर्माण कार्य के दौरान दरवाजों-पुट्टी व अन्य कार्यों मेंं लापरवाही मिलने पर दोनोंं एजेंसियों को नोटिस जारी किया।
एसडीएम एवं नगरपालिका प्रशासक देवेंद्र शर्मा के निर्देश पर पालिका अभियंता ने यह कार्रवाई की। पालिका अभियंता ने कहा कि लापरवाही सहन नहीं होगी। नोटिस जारी कर एजेंंसियों से जवाब मांगा गया है। लापरवाही को दुरुस्त न करने पर एजेंंसी के भुगतान पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही ऐसी स्थिति बार-बार सामने आने पर टेंडर को निरस्त किया जाएगा।
कलायत नगर पालिका अभियंता अशोक कुमार ने कहा कि शहर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए सरकार द्वारा करोड़ों रुपये का बजट जारी किया गया है। सरकार ने साफ तौर से यह निर्देश हैं कि निर्माण कार्यों को पूरा किया जाए।