फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लार्वा मिलने पर 1655 को नोटिस

Wed, 28 Aug 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में डेंगू के दो संक्रमित केस मिलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग सतर्क नहीं हो पाया है। ऐसे में अभी तक फॉगिंग को लेकर कार्य भी शुरू नहीं किया गया है। हालांकि विभाग की ओर से गठित टीमों ने अब तक 10 लाख से अधिक घरों का मच्छर के लार्वा की जांच की है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को जिलेभर के 10 हजार 478 घरों व दुकानों में लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 14 जगहों पर लार्वा मिला।
विज्ञापन


सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया। 18 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। अब तक 1720 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही अब तक 1655 जगहों पर लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं।

अब तक जिले में 10 लाख 25 हजार 322 घरों की जांच की जा चुकी है। अब तक जिले भर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि 69 हजार 852 लोगों को बुखार मिला, जिनके रक्त के नमूने लेकर सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की हैं।
विज्ञापन


जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। कूलर में यदि पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें