फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह गर्मी ने छुड़ाए पसीने, दोपहर में बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शनिवार को सुबह से दोपहर बाद तक तेज से धूप से लोग परेशान रहे। दोपहर के समय शहर में सड़कें पूरी तरह से सुनसान दिखाई दी। इसी बीच दोपहर बाद बादल छा जाने व आंधी आने से गर्मी से राहत मिली। इसके बाद सायं तक मौसम सुहावना बना रहा। आंधी आने के बाद लोग अपना बचाव भी मुंह पर कपड़ा ढककर चलते दिखाई दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह के समय से अधिक गर्मी थी। गर्मी के चलते लोग काफी परेशान थे। बिजली के अघोषित कट लगने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 10 से लेकर से दोपहर तीन बजे तक घंटे तक बिजली गायब रही। गर्मी के चलते बच्चों का काफी बुरा हाल रहा। दोपहर करीब दो बजे आसमान में अचानक बादल छाए। तेज हवाओं के साथ आसमान में बादलों की गडगड़़ाहट शुरू हो गई। इसके कुछ देर बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ रमेश वर्मा ने बताया कि सुबह तेज धूप थी और दोपहर बाद आसमान पर बादल छा गए। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में 15 जुलाई तक मानसून आने की संभावना है। यदि समय पर मानसून आ जाता है तो इससे किसानों को धान की रोपाई में भी फायदा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें