फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में नहीं पहुंचने पर कलायत के एमई और राष्ट्ररीय राजमार्ग के एक्सईएन को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी प्रदीप दहिया लघु सचिवालय में अवैध कॉलोनी नहीं पनपने के विषय पर जिला टास्क फोर्स की बैठक ली। बैठक में नहीं पहुंचने पर कलायत के एमई और राष्ट्रीय राजमार्ग के एक्सईएन को नोटिस जारी किया गया। डीसी ने कहा कि जिले में किसी भी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। कोई व्यक्ति अगर इस तरह के कार्यों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अवैध निर्माण को ध्वस्त करने में जो खर्चा आएगा, उसकी वसूली भी संबंधित अवैध निर्माणकर्ता से की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी ने बैठक में कलायत के एमई और राष्ट्रीय राजमार्ग के एक्सईएन के नहीं पहुंचने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि जिले में पड़ने वाले नगरीय क्षेत्रों कैथल, कलायत, गुहला-चीका, पूंडरी, राजौंद और चार नियंत्रित क्षेत्रों कैथल, कलायत, गुहल-चीका और पूंडरी में किसी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं होना चाहिए। सभी संबंधित एसडीएम, नगर परिषद, नगर पालिका के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें। कहीं अवैध निर्माण से संबंधित मामला सामने आता है तो उस पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि भू-स्वामी, कॉलोनाइजर सरकार द्वारा चलाई गई नई ग्रुप हाउसिंग स्कीम, दीन दयाल हाउसिंग स्कीम में आवेदन करें, जिसमें पांच एकड़ भूमि पर लाइसेंस प्रदान किया जाता है। अनुमति मिलने से सभी शहर वासियों को सस्ता मकान उपलब्ध करवा सकते हैं। आम जन से भी आह्वान किया है कि सस्ते प्लाटों के चक्कर में भी प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लाट नहीं खरीदें। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार, विरेंद्र ढुल और नवीन कुमार, डीएसपी कुलवंत सिंह, डीटीपी अनिल नरवल व कार्यकारी अभियंता हिमांशु लाटका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें