निरीक्षण कर दुकानदारों को समझाते एसडीएम व अन्य। विज्ञप्ति
- फोटो : निरीक्षण करते हुए बीएसए अनिल कुमार। स्रोत: विभाग
गुहला चीका। सरकारी दुकानों का वर्षों से बकाया किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को एसडीएम मनीष कुमार यादव ने चीका नगर पालिका के निकट स्थित सरकारी दुकानों का निरीक्षण कर 17 दुकानदारों को नोटिस जारी किए। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब बकाया वसूली में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने दुकानदारों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि सभी बकायेदार 16 जुलाई तक अपना लंबित किराया हर हाल में जमा कर दें। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय सीमा के भीतर राशि जमा नहीं कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसमें दुकानों को खाली कराने की प्रक्रिया भी शामिल होगी। एसडीएम ने कहा कि सरकारी संपत्तियों का समय पर किराया जमा करना प्रत्येक किरायेदार की जिम्मेदारी है। लंबे समय तक किराया बकाया रहने से सरकारी राजस्व प्रभावित होता है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी सरकारी दुकानों के किरायेदारों से समय पर किराया जमा कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।
निरीक्षण कर दुकानदारों को समझाते एसडीएम व अन्य। विज्ञप्ति- फोटो : निरीक्षण करते हुए बीएसए अनिल कुमार। स्रोत: विभाग