फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्याज-टमाटर ही नहीं आलू भी कर रहा जेब ढीली

Sun, 07 Jul 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मानसून का आगमन हो चुका है। ऐसे में प्यार-टमाटर समेत कई सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। मंडी से लेकर खुदरा बाजार तक के दाम में बड़ा असर देखने को मिल रहा है। इस महंगाई की रेस में आलू भी पीछे नहीं है। आलू का दाम 30 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।

बारिश के कारण किसानों की फसल प्रभावित हुई है। मानसून का दौर चल रहा है। खेती-किसानी वाले क्षेत्रों में हो रही झमाझम बरसात के बीच आलू, टमाटर और प्याज के भाव आसमान छूने लगे हैं, जिससे आम लोगों के घर का बजट तक बिगड़ने लगा है।
विज्ञापन


गर्मी के चलते खेतों में सब्जियां सूखने से इनकी आवक काफी घट गई है। उधर, दुकानदारों का कहना है कि गर्मी अधिक होने के कारण ज्यादातर सब्जियां खराब हो जाती है, जिससे उन्हें सब्जियां के दाम पूरे करना भी मुश्किल हो जाता है। कई सब्जियां ऐसी हैं, जो केवल एक ही दिन के बाद खराब हो जाती हैं। गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों में थोक मंडियों से लेकर फुटकर बाजार तक कुछ सब्जियों की कीमतों में दोगुने तक का उछाल आया है। आम आदमी की थाली से हरी सब्जियां गायब होने लगी हैं।
आसमान चढ़े भाव
सब्जी
15 दिन पहले
आज का भाव

टमाटर
40
50

आलू
30
40

प्याज
30
40-50

तोरई
20
40

लौकी
30
40

बैगन 40
60

नोट- सब्जियों की कीमतें रुपये प्रति किलो में।

सब्जियां महंगी हो गई है। रसोई का दो हजार रुपये महीने का बजट अधिक बढ़ गया है। आचार के साथ रोटी खाकर पेट भरना पड़ता है। सरकार को सब्जियों के दामों पर भी विचार करना चाहिए। -सुमन देवी।
विज्ञापन


हर बार सीजन में सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। जो सब्जियां सीजन में 10-10 रुपये किलो मिल जाती थी, अब वह 40 रुपये प्रति किलो बिक रही है। महंगाई से घरों बजट बिगड़ गया है। -पूजा रानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें