फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खाते से निकाले 4.28 लाख, मामला दर्ज

Sun, 07 Jul 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अज्ञात आरोपी ने एक बैंक उपभोक्ता के खाते से चार लाख 28 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव मांडी सदरां निवासी अंग्रेज सिंह ने साइबर थाना में शिकायत दी कि उसने जुलाई 2023 में एक बैंक में खाता खुलवाया था। चार मई 2024 को वह अपने खाते से छह लाख रुपये निकलवाने के लिए बैंक में गया था। वहां बैंक कर्मचारी ने बताया कि आपके खाते में छह लाख रुपये नहीं हैं। खाते में सिर्फ दो लाख 33 हजार 745 रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी ने बताया कि उसके खाते से फरवरी 2024 से लेकर अब तक चार लाख 28 हजार रुपये निकाले गए हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि किसी अज्ञात आरोपी ने खाते से रुपये निकालकर धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


मामले में जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें