फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सोना व चांदी महंगा तो क्या, शादियों में ज्वेलरी का क्रेज

Tue, 17 Dec 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शादियों में महंगी ज्वेलरी का भी काफी क्रेज है। बेशक इस समय सोना व चांदी हो महंगी चुकी है। इसके बावजूद लोगों में आभूषण खरीदने को लेकर क्रेज कम नहीं हुआ है। इस समय तो खरमास चालू हो गया है। इसीलिए सोने और चांदी की बिक्री घट गई है लेकिन जैसे ही यह समय बीतेगा, बिक्री में इजाफा तय है।

गौरतलब कि इस समय सोना करीब 80 हजार प्रति 10 ग्राम तो चांदी करीब एक लाख प्रति किलो भी है। फिर भी शादियों में दूल्हा हो या दुल्हन दोनों में सोने व चांदी के आभूषण पहनने का काफी शौक रहता है। वहीं, शादियों के कार्यक्रम के दिनों में सर्राफा बाजार में भी काफी बूम आ जाता है। इस समय शादी के सीजन में ग्राहक सिंपल और हेवी लुक को अधिक पसंद कर करते हैं।
विज्ञापन


फैलावट वाली ज्वेलरी लेना पसंद किया जा रहा है। जब हम शादी की ज्वेलरी की बात करते हैं, तो उसमें सेट के अलावा कंगन और अंगूठी भी शामिल होती है। ऐसे में खरीदार सिंपल अंगूठी लेना पसंद करते हैं, जो बजट फ्रेंडली भी होता है और इसकी कीमत 18 से 25 हजार के बीच में रहती है।
विज्ञापन


अरुण आभूषण भंडार के संचालक वरुण ने बताया कि शादियों के सीजन में दूल्हा और दुल्हन में आभूषण का क्रेज रहता है। इस बार नए वर्ष में काफी अधिक विवाह के मुहूर्त हैं। ऐसे में लोगों की ओर से तीन से छह महीने पहले ही बुकिंग करवाई जाती है। दरअसल, आज शायद ही कोई शादी होगी, जो बिना गहनों के पूरी होती हो। भारत में कई परिवारों के लिए सोने के आभूषण विरासत की तरह होते हैं, जो शादी के समय दुल्हन को उनकी सास द्वारा विरासत में मिलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें