फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्तकर्मियों की एक भी मांग पूरी नहीं : शास्त्री

Mon, 30 Jun 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक सीवन की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला सचिव जयप्रकाश शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे और मांगों को लेकर एकजुट दिखाई दिए।

जिला सचिव जयप्रकाश शास्त्री ने कहा कि सरकार अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की एक भी प्रमुख मांग को पूरा नहीं कर पाई है। हाल ही में सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक हुई थी, जिसमें सभी मुद्दों को उचित माना गया था, लेकिन अब तक उस बैठक की कार्रवाई रिपोर्ट जारी नहीं की गई।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा 25 मार्च को संसद में पारित वित्त विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि इसमें आठवें वेतन आयोग के लाभ से रिटायर कर्मचारियों को वंचित कर दिया गया है और कुछ अन्य सुविधाओं को भी समाप्त करने की आशंका है। शास्त्री ने इस विधेयक को तुरंत वापस लेने और आठवें वेतन आयोग के गठन की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में घोषणा की गई कि राज्य स्तरीय मांगों को लेकर 15 जुलाई को कैथल सचिवालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा सितंबर माह में दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर ब्लॉक स्तर के वरिष्ठ नेता पूर्ण चंद सैनी, बाबूराम गुप्ता, नंदलाल रहेजा, लक्ष्मण दास कामरा, रामनाथ चुटानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें