कैथल। चौकी रामथली पुलिस ने रामथली क्षेत्र से एक नशा तस्कर को 5.045 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की टीम शाम के समय गश्त पर थी और थेह खरक मोड़ के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खरकां निवासी रुपाराम उर्फ रुपी कुछ देर में हेरोइन (चिट्टा) बेचने के लिए अनाज मंडी रामथली आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अनाज मंडी गेट के पास नाकाबंदी की। कुछ समय बाद गुहला की ओर से आए संदिग्ध रुपाराम को मौके पर काबू कर लिया गया। पुलिस सूचना के उपरांत मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बंसी लाल की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से पारदर्शी थैली में 5.045 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद
देसी शराब सहित आरोपी को पकड़ा
कैथल। अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए थाना सदर पुलिस ने एक आरोपी को 16 बोतल देसी शराब सहित काबू किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर पुलिस के एचसी विनोद व एसपीओ प्रकाश चंद की टीम ने सूचना मिलने पर खुराना स्थित एक दुकान पर दबिश दी और संदिग्ध खुराना निवासी धर्मपाल को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 16 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद