फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पहले दिन नामांकन शून्य, अंतिम तिथि 12

Fri, 06 Sep 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पांच सितंबर नोटिफिकेशन जारी होते ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन चारों विधानसभाओं कैथल, पूंडरी, गुहला व कलायत में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। इसकी अंतिम तिथि 12 सितंबर है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डाॅ. विवेक भारती ने बताया कि सभी नामांकन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसके अतिरिक्त नामांकन स्थल की बैरिकेडिंग भी की गई है। उन्होंने बताया कि आठ सितंबर यानि रविवार को नामांकन नहीं लिए जाएंगे। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। 16 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि प्रदेश में मतदान पांच अक्तूबर और मतगणना आठ अक्तूबर को होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) के कार्यालय में अपने साथ अधिकतम चार लोगों को लाने की अनुमति होगी। साथ ही आरओ/एआरओ कार्यालय की 100 मीटर की परिधि में अधिकतम तीन वाहन लाए जा सकते हैं।

उम्मीदवार नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ)/सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) के कार्यालय में प्रात: 11 बजे से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक जमा करवा सकते हैं। कैथल, कलायत और गुहला-चीका के रिटर्निंग अधिकारी संबंधित एसडीएम लगाया गया है, जबकि पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के लिए सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

डीसी बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए नामांकन के समय उम्मीदवार को सुरक्षा राशि (जमानत राशि) के रूप में 10 हजार रुपये निर्धारित की गई है। वहीं जो उम्मीदवार अनुसूचित जाति से संबंधित है, उन्हें संबंधित चुनावों में आधी राशि अर्थात पांच हजार रुपये जमा करवानी होगी।

उम्मीदवारों को नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए जाने वाले हल्फनामे में सभी कॉलम भरने होंगे। जिला निवार्चन अधिकारी एवं डीसी डा. विवेक भारती ने कहा कि उम्मीदवारों के लिए विधानसभा क्षेत्र में चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये है।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों को नामांकन भरने के लिए ऑफलाइन नामांकन के साथ-साथ ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी प्रदान की है। जो उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन करना चाहते हैं उन्हें https://suvidha.eci.gov.in पर अपना अकाउंट बनाकर नामांकन फॉर्म भरना होगा।
विज्ञापन


तथा सुरक्षा राशि जमा करवाकर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पास नामांकन जमा करने के लिए समय का चयन करना होगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से नामांकन आवेदन भरता है तो उसे प्रिंटआउट लेकर इसे नोटरी से सत्यापित करवाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिटर्निंग अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से आवेदन जमा करना होगा।
यहां भरे जा रहे नामांकन
n
कैथल विधानसभा : लघु सचिवालय स्थित उपमंडल अधिकारी कैथल के न्यायालय कक्ष नंबर 118

n कलायत विधानसभा : उपमंडल अधिकारी कलायत के न्यायालय कक्ष

n पूंडरी विधानसभा : लघु सचिवालय स्थित एडीसी कार्यालय के कमरा नंबर 209

n गुहला विधानसभा : उपमंडल अधिकारी गुहला-चीका के न्यायालय कक्ष

ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में करवाया जा सकता है नामांकन जमा

ये है शेड्यूल

n
13 सितंबर को नामांकन की जांच होगी।

n
16 सितंबर तक नामांकन वापिस लिए जाएंगे।

n
पांच अक्तूबर को मतदान होगा

n
आठ अक्तूबर को चुनाव नतीजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें