संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में वायु प्रदूषण से लोगों को निजात मिलती नहीं दिख रही। हाल-फिलहाल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के आसपास चल रहा है। शनिवार को एक्यूआई 288 दर्ज किया गया। 18 नवंबर को इस माह का अब तक सर्वाधिक एक्यूआई 326 दर्ज किया जा चुका है जबकि 11 नवंबर को 180 दर्ज किया गया था।
इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है प्रदूषण कम करने के लिए लगातार बोर्ड की ओर से कार्य किए जा रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि जिले में पिछले लंबे समय से दमकल विभाग के साथ मिलकर पेड़ों पर पानी की छिड़काव किया जा रहा है, ताकि वायु प्रदूषण का स्तर कम हो सके।
जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि अस्पताल में भी जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया है। आंखों और सांस के मरीज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी में आने वाले मरीजों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि किसी भी सूरत में खेतों में पराली न जलाएं। इससे आंखों और सांस की बीमारी लगातार बढ़ती है।
नवंबर में एक्यूआई
16 नवंबर
322
17 नवंबर
312
18 नवंबर
326
19 नवंबर
208
20 नवंबर
272
21 नवंबर
238
22 नवंबर
290