फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना का नहीं आया कोई नया मामला

विज्ञापन
No new case of corona came in the district - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। जिले में वीरवार को कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। इस समय एक सक्रिय केस है। डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 11 हजार 247 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 899 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले के सभी वासियों से अपील है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। अब तक 9 लाख 75 हजार 909 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। वीरवार को 5597 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि स्टॉक में कोरोना रोधी वैक्सीन कोविशील्ड 155240 तथा कोवॉक्सीन 50735 टीके उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें