फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नायब तहसीलदार नहीं, 26 गांवों के लोग परेशान

Sat, 22 Nov 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली लागू किए 21 दिन बीत चुके हैं, लेकिन ढांड उप-तहसील में अब तक एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। 20 नवंबर तक 17 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, लेकिन नायब तहसीलदार के अवकाश पर होने के कारण सभी रजिस्ट्री की फाइलें लंबित पड़ी हैं।

स्थिति यह है कि ढांड उप-तहसील के तहत आने वाले 26 गांवों के लोगों के तहसील संबंधी सभी प्रकार के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आवेदनकर्ता हर दिन इस उम्मीद से तहसील कार्यालय पहुंचते हैं कि आज उनका काम हो जाएगा, लेकिन तहसीलदार की कुर्सी खाली होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रविंद्र चंदलाना, सुरेश चुहडमाजरा, ईश्वर चुहडमाजरा और जोगिंदर जाजनपुर ने बताया कि वे कई दिनों से तहसील के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों द्वारा उन्हें यही कहा जाता है कि ‘साहब छुट्टी पर हैं, तहसीलदार नहीं हैं, काम नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


’ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने बैंकों से लोन लेने के लिए अपनी जमीन की रजिस्ट्री बैंक के नाम कराने हेतु आवेदन किए हुए हैं। रजिस्ट्री पेंडिंग होने से उन्हें लोन की राशि भी नहीं मिल पा रही, जिससे उनके जरूरी कार्य अटके पड़े हैं।लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ढांड उप-तहसील में जल्द से जल्द नायब तहसीलदार नियुक्त किया जाए, ताकि रुके हुए कार्य पूरे हो सकें। एसडीएम कैथल अजय हुड्डा ने बताया कि उप-तहसील ढांड में राजौंद से नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगा दी गई है। अब लोगों को तहसील से संबंधित किसी भी कार्य के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें